फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर-बालामऊ रूट का जल्द पूरा होगा विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चलते वह भी बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

सीतापुर-बालामऊ रेल लाइन का विद्युतीकरण होने से आम जन-मानस में खुशी की लहर है। इससे क्षेत्र वासियों व यात्रियों को समुचित लाभ मिल सकेगा और राजस्व में भी वृद्धि होगी। विद्युतीकरण संस्था के साइड इंचार्ज रोहित सिंह ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही ट्रायल होना है। ट्रायल के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विद्युतीकरण होने को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनिवास वर्मा ने बताया कि सीतापुर-बालामऊ रेल ट्रैक का विद्युतीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने रामकोट स्टेशन का दुरुस्ती करन व प्लेटफॉर्म के निर्माण की आवश्यकता बताया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. उमाकांत शुक्ल ने बताया, रेल ट्रैक का विद्युतीकरण होने से ट्रेनों का आवागमन बढ़ेगा और व्यापारियों के माल लाने व ले जाने की सुविधा रहेगी। अभी तक सिर्फ दो जोड़ी ट्रेनें थी, जिससे लोगों को असुविधा रहती थी।
व्यापारी असगर अली ने बताया कि रेल ट्रैक के विद्युतीकरण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों को ट्रेनों के फेरे बढ़ाने लाभ मिल सकेगा। डॉ. सतगुरु ने बताया कि विद्युतीकरण होने से क्षेत्र में जन-मानस में प्रसन्नता है और आशा व्यक्त की, कि रामकोट रेलवे स्टेशन से देश के दूरदराज स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनों को भी इसी ट्रैक से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

इस बारे में रामकोट स्टेशन अधीक्षक बालकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। विद्युतीकरण कार्य कराने वाली संस्था के साइड इंचार्ज रोहित सिंह ने बताया कि सीतापुर से बालामऊ तक विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें