फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा, हाईवे पर लगा भयंकर जाम

Tue, 17 Nov 2026 03:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में गोन नदी के पास एक टैंकर बाइक सवारों को टक्कर मारकर पलट गया। टैंकर में तीन हजार लीटर डीजल और नौ हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। हादसे से बड़ा जाम लग गया।
विज्ञापन
टकराकर पलट गा टैंकर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर मंगलवार को कमलापुर में गोन नदी के पास हाईवे पर बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार नैपालापुर निवासी ईशान और अशुमान घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। टैंकर पलटते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को देखकर लोग दहशत में आ गए। हादसे के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया।

सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को नियंत्रित किया, जबकि दमकलकर्मियों ने संभावित आग और अन्य खतरे को देखते हुए सुरक्षा मोर्चा संभाला। टैंकर में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, टैंकर महोली स्थित नायरा पेट्रोल पंप जा रहा था। उसमें करीब तीन हजार लीटर डीजल और नौ हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था। करीब 12 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर के पलटने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल टैंकर को हटाने और हाईवे पर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें