फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जूडो में सीता इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 10 Aug 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीता इंटर कॉलेज की टीम
विज्ञापन
महमूदाबाद। सीता इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीता इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में चार विद्यालयों के 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या शिक्षण संस्थान गोड़ैचा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर, महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज रामपुर मथुरा और सीता इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में ललित कुमार, सचिन निषाद, अनुराग और अभिषेक कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मोनू, सरताज, आकाश, विवेक, रजनीश, आकर्ष प्रताप और अरुण कुमार विजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में सौरभ कश्यप, अजीत, शिवांश प्रताप, आकाश और फैजान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका सब जूनियर वर्ग में कालेंद्री राजपूत, निधि यादव, किंजल प्रजापति, अनुज्ञा गुप्ता और अनन्या मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रांसी सिंह, सुचिता, प्रज्ञा, राखी, प्रिया निषाद, अपर्णा सिंह, शिवानी वर्मा और आयुषी गुप्ता विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में शालिनी, गीतेश्वरी, पारुल, आस्था वर्मा, आरजू वर्मा, आयुषी वर्मा, गौरी शुक्ला और अंजलि प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंकों के आधार पर सीता इंटर कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मानपुर को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आरके वाजपेयी और जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें