फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब...छह वर्ष पूर्व शेखनपुरवा में लगे थे खंभे, नहीं आई बिजली

Sat, 07 Mar 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। डीएम साहब...अहमदाबाद ग्राम पंचायत के मजरा शेखनपुरवा में छह वर्ष पूर्व बिजली के खंभे लगाए गए थे। छह वर्ष बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंच सकी है।शनिवार को अहमदाबाद के पूर्व प्रधान रामकुमार ने डीएम डॉ.राजा गणपति आर से मामले की शिकायत की। डीएम शनिवार को बिसवां तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान 76 फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। 12 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला, सीएमओ डाॅ. सुरेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



मेड़ काटकर दबंगों ने खेत में मिला लिया

लहरपुर के मुसियाना गांव निवासी दीनदयाल ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 44 व 878 की भूमि को पड़ोस के काश्तकारों द्वारा मेड़ काटकर अपने खेतों में मिला लिया गया है, जिससे उनका रकबा कम हो गया है। दीनदयाल ने खेत की पैमाइश कराने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया। सिधौली तहसील में एसडीएम राखी वर्मा ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 29 शिकायती पत्र आए, जिसमें से छह का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन




सात तहसीलों में आए 226 शिकायती पत्र

तहसील- शिकायतें- समाधान
बिसवां- 76- 12
सदर- 29- 5
मिश्रिख- 21- 4
सिधौली- 29- 6
महमूदाबाद- 21- 4
महोली- 22- 3


लहरपुर- 28- 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें