फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब... परती भूमि पर कब्जा नहीं छोड़ रहे दबंग

Sat, 12 Jul 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। साहब... हमारी ग्रामसभा की परती भूमि पर दूसरी ग्रामसभा के दबंगों ने कब्जा कर रखा है। बाबूगंज ग्रामसभा मजलिसपुर निवासी प्रधान पति सुशील ने थाना समाधान दिवस में मौजूद सदर नायब तहसीलदार अतुल सेन सिंह से यह शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सुशील का आरोप है ग्राम सभा मजलिसपुर की परती भूमि पर ग्राम सभा महमूदपुर के दबंगों ने लगभग 20 वर्षों से कब्जा कर रखा है। इस बाबत जब प्रधान रेशमा ने दबंगों से जमीन खाली करने की बात कही, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में चार प्रार्थना पत्र आए थे। उनमें से दो का निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे दो शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई है। बता दें कि शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी गईं।

लहरपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम की अध्यक्षता में हुआ। छह शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र दिए। इसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष चार शिकायतों को पारदर्शितापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, लेखपाल शिष्य कुमार, पवन यादव, राहुल, आलोक श्रीवास्तव, बलराम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गोंदलामऊ में नायब तहसीलदार मिश्रिख व एसआई मनोज सिंह की मौजूदगी में संदना में थाना समाधान दिवस हुआ। 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से चार का निस्तारण किया गया। नायब तहसीलदार मिश्रिख व एसआई मनोज सिंह ने शिकायतों को सुनकर उनका समाधान करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें