फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब...पत्नी के खेत से कोई मिट्टी खोद ले गया

Sun, 05 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटो-06लहरपुर तहसील में ​फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। साहब...मेरी पत्नी प्रीति पुरी का चांदपुर गांव में डेढ़ बीघा खेत है। खेत की गाटा संख्या 789 है। मेरी पत्नी कुछ समय के लिए अपने बेटे के पास बाहर गई थी। वापस आने पर देखा कि खेत की मिट्टी अज्ञात लोगों ने खोद ली है। आरोप लगाया कि उनके खेत के पास में एक भट्ठा है। उन लोगों ने खेत में पुलिया के निर्माण का प्रयास किया था। यह भी आरोप लगाया कि भट्ठे के कब्जे में काफी जमीन जंगल की है। इसकी गाटा संख्या 807 ग है। कई बार शिकायत करने के बावजूद राजस्व अधिकारी इस जमीन की कोई खोज-खबर नहीं ले रहे हैं। इस भट्ठे का संचालक आए दिन परेशान करता है। समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वह शनिवार को लहरपुर के तहसील सभागार में अपने मातहतों के साथ जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, लहरपुर के गंगुवा बेहड़ गांव के मजरा निबौरी निवासी नरेंद्र पाल ने बताया कि गांव में उनकी जमीन गाटा संख्या 235 रकबा 0. 797 है। इसमें उनका एक बटा तीन हिस्सा है। पीड़ित अपने हिस्से के खेत में चारों तरफ लगे यूकेलिप्टस के पेड़ बेचना चाहता है। कुछ लोग उन्हें बिक्री नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच कर पेड़ कटवाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इलाज के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर ने वसूले दस हजार
महमूदाबाद तहसील में मरहरमऊ निवासी अंजली ने बताया कि वह अपना इलाज बीबीपुर स्थित डिपो क्लीनिक में करवा रही थीं। वहां चिकित्सक ने एक निजी डायग्नोस्टिक केंद्र से जांच करवाने की बात कही। इस रिपोर्ट के आधार पर क्लीनिक संचालक ने उन्हें दो दिन भर्ती रखकर गर्भपात करवा दिया। साथ ही दस हजार रुपये वसूल लिए। इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हुई हैं। उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम बीके सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें