फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तुषार वॉरियर्स व महोली की जीत

Sun, 05 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
फोटज्ञे-24महोली में क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार देर रात महोली प्रीमियर लीग डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले गए। इसमें पहला मैच तुषार वॉरियर्स महोली और नेरी इलेवन के बीच खेला गया। नेरी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। तुषार वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 79 रन बनाए। इसमें हरफनमौला बल्लेबाज राहुल ने 12 गेंदों में छह छक्का व एक चौका की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए। जवाब में नेरी की टीम आठ ओवर में 75 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज रजत ने सात गेंदों में एक छक्का और तीन चौके की मदद से सर्वाधिक 20 रन बनाए। तुषार वॉरियर्स ने चार रनों से मैच जीता। बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच राहुल को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच लायंस ऑफ पीतमपुर व सूर्या इलेवन महोली के बीच खेला गया। इसमें महोली ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पीतमपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट खोकर 52 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सरताज ने चार गेंद में एक छक्का व एक चौका की मदद से सर्वाधिक 10 रन बनाए। जवाब में महोली की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अमित ने 23 गेंदों में दो छक्के पांच चौके की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए।
महोली की टीम ने आठ विकेट से मैच जीता। बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच आयुष रबाडा को चुना गया। इन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी में पांच रन देकर चार विकेट झटके। टूर्नामेंट का तीसरा मैच लायंस आफ पीतमपुर व नेरी इलेवन के बीच खेला गया। नेरी इलेवन ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पीतमपुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट खोकर 71 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें बल्लेबाज तनहर ने 18 गेंदों में दो छक्का व दो चौके की मदद से सर्वाधिक 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेरी की टीम आठ ओवर में 53 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज गोलू ने 15 गेंदों में तीन छक्के व एक चौके की मदद से सर्वाधिक 24 रन बनाए। पीतमपुर ने 18 रनों से मैच जीता। बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तनहर को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें