फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब... जेठ देते हैं पति को छोड़ने की धमकी

Sat, 10 Aug 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। साहब, हमारे जेठ व उनके भाई मारते-पीटते हैं। धमकाते हैं कि पति को छोड़कर चली जाओ वरना जान से मार देंगे। लहरपुर कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शाहपुर शेखनापुर की रागिनी पत्नी नवल ने यह गुहार लगाई तो एसडीएम न्यायिक शशि बिंदु दि़वे दी भी हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं मौके पर कुल छह शिकायतों में से तीन का निदान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने सिधौली कोतवाली में जनसुनवाई की। नाली, खड़ंजा, रास्ता आदि की शिकायतों को राजस्व व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षु आईएएस नितिन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सिधौली अनिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
सकरन थाने पर बिसवां तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। राजस्व संबंधी कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं सात शिकायती पत्रों को निस्तारण के लिए क्षेत्रीय लेखपालों को दिया गया है। तालगांव कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी दीपक राय ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान आठ शिकायतें आईं, जिनमें से चार का मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें