फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरमथुरा। इलाके के जयरामपुर मजरा बजेहरा गांव में हुई किशोरी की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा रहा। गांव निवासी सुमित्रा (16) को उसके भाई ने शनिवार को बांके से काटकर मार डाला था। पुलिस के अनुसार वह आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के बाद गांव में रोज की भांति चहल पहल नहीं रही।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित्रा के भाई कोमल की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई है। मोबाइल लोकेशन आदि के भी ट्रेस किया जा रहा है। शनिवार को ही कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को जुटाया था। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें