सीतापुर। रेउसा में खाद की काला बाजारी करने के मामले में रविवार शाम दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील कुमार मौर्य के अनुसार 31 जुलाई की रात इलाके के राजापुरकलां निवासी दिवाकर पोरवाल, अभिषेक पोरवाल 50 बैग यूरिया लेकर पिकअप से जहांगीराबाद जा रहे थे। जांच में पता चला कि वह कालाबाजारी कर रहे थे। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।