फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 75 हजार दीपों से जगमगाया श्यामनाथ तीर्थ

Wed, 30 Oct 2024 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दीपों से जगमग श्यामनाथ तीर्थ।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर का श्यामनाथ मंदिर प्रांगण बुधवार को छोटी दिवाली पर अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय लम्हों का साक्षी बना। तीर्थ परिसर में 75 हजार दीपों की शृंखला सजी तो मनमोहक छटा नजर आई। रंग-बिरंगी लेजर लाइट की रोशनी ने दीपोत्सव में चार चांद लगा दिए। यह दूसरा अवसर रहा जब श्यामनाथ तीर्थ के इस भव्य व दिव्य दीपोत्सव का गवाह बनकर हर कोई उल्लास में डूब नजर आया।
विज्ञापन

श्यामनाथ तीर्थ परिसर में दिवाली की पूर्व संध्या पर 75 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी व समाजसेवी प्रभात कश्यप ने तीर्थ प्रांगण में लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक आयोजन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तीर्थ प्रांगण में बने ब्लाॅकों में दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना की। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के शब्द दीयों से उकेरे गए।
दुल्हन की तरह सजे प्रांगण में आरती से दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। तीर्थ की सीढि़यों पर दीपमाला की सजावट के साथ प्रांगण में भव्य आरती व लेजर लाइट के माध्यम से रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रसारित की गईं तो लोग हर्षित व रोमांचित नजर आए। इस दौरान भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी, आशीष कश्यप, आकाश, अवनेंद्र विक्रम सिंह, विपुल सिंह, अमन सिंह, ईओ वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें