फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 51 हजार दीपों से जगमग हुआ श्यामनाथ तीर्थ

Sat, 11 Nov 2023 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। श्यामनाथ मंदिर का दृश्य छोटी दिवाली पर भव्य व दिव्य दिखाई दिया। तीर्थ परिसर में 51 हजार दीयो की दीपमाला सजी तो अलौकिक छटा नजर आई। लेजर लाइट की रंग-बिरंगी रोशनी ने इसमें चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

पहली बार श्यामनाथ तीर्थ के इस अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय नजारे का गवाह बनकर हर कोई उत्साहित दिखाई दिया। श्यामनाथ तीर्थ में दिवाली की पूर्व संध्या पर 51 हजार दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजक प्रभात कश्यप ने तीर्थ प्रांगण में पहली बार भव्य व दिव्य आयोजन कर इतिहास रच दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तीर्थ प्रांगण में बने ब्लाॅकों में दीप जलाकर भगवान शिव की आराधना की।
दुल्हन की तरह सजे प्रांगण में वेदपाठी, बटुकों ने आरती कर शुभारंभ किया। दीपोत्सव के साथ-साथ भव्य आरती व लेजर लाइट के माध्यम से आकाश में रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रसारित की गईं तो लोग रोमांचित नजर आए।
विज्ञापन

सांसद राजेश वर्मा, एमएलसी लखीमपुर अनूप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी, वेद प्रकाश कश्यप, आशीष कश्यप, आकाश राय, अवनेंद्र विक्रम सिंह, विपुल सिंह, अमन सिंह, रत्नेश द्विवेदी, शिव बालक त्रिवेदी, विजय अवस्थी, सचिन त्रिपाठी, राकेश सेठ, विजय शुक्ला, किशोरी लाल कश्यप, मोनू शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें