फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक लाख 51 हजार दीपों से जगमग हुई धरा

Sat, 11 Nov 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ परिसर में छोटी दिवाली पर मानों देवलोक उतर आया। चक्रतीर्थ प्रांगण में 1 लाख 51 हजार दीपों की रोशनी बिखरी तो मनमोहक दृश्य बन गया। भव्य सजावट से नगरी में दिवाली की पूर्व संध्या पर अनुपम छटा बिखर उठी। अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति के तत्वावधान में नित्य अष्टकोणीय आरती अंतर्गत आयोजन समिति के संरक्षक राज नारायण पांडेय के सानिध्य में पुजारी सचिन शास्त्री व सभी आचार्यों ने करीब 40 मिनट की भक्तिमय आरती की। इसमें डीएम अनुज कुमार सिंह सहित संत-महंत, छात्र, अधिकारी, श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान तीर्थों एवं मंदिरों की साफ-सफाई के साथ मार्गों को सजाया गया।
नगर में रंग-बिरंगे फूलों व भगवा कपड़ों से सजे भव्य स्वागत द्वार अलग ही भक्तिमय दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। नैमिष तीर्थ को 1 लाख 51 हजार दीपों से प्रकाशित करने के लिए 900 कर्मचारी लगाए गए थे। लगभग 100 पीपे तेल खर्च हुआ। इस आयोजन में सांसद अशोक कुमार रावत, विधायक राम कृष्ण भार्गव, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी, 84 कोसीय परिक्रमा अध्यक्ष नन्हकू दास, 84 कोसीय परिक्रमा सचिव व बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, सीडीओ निधि बंसल, सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह, एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीओ सुशील कुमार, प्रभारी ईओ आकांक्षा गौतम समेत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और अधिकारीगण शामिल रहे।
विज्ञापन



रामचरितमानस की दिखी झलक
तीर्थ परिसर पर रामचरित मानस के सभी 7 कांड की झलकियों ने रंग बिरंगे दीपोत्सव के बीच त्रेतायुग की यादें ताजा करा दीं। यहां नजारा कुछ ऐसा लग रहा था, कि गोस्वामी तुलसीदास की अनमोल कृति स्वयं ही इस पावन ग्रन्थ का गुणगान कर रही हो।


रंगोली ने चुराया आकर्षण
चक्रतीर्थ के प्रवेश द्वार पर विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने भगवान राम की झांकियों को दर्शाती मनमोहक रंगोलियां बनाईं। इनकी छटा देख हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया। रंगोली ने कार्यक्रम का आकर्षण चुरा लिया।


भक्तिमय आकृति, झांकियों ने बढ़ाई शोभा
मां ललिता देवी मंदिर व पंच प्रयाग तीर्थ पर कहीं जय श्री राम, कहीं शुभ दीपावली, जय चक्रतीर्थ, स्वास्तिक, ओम के आकार में दीपक सजाए गए थे। यह उत्सव को भव्य और मनोहारी बना रहे थे। मां ललिता देवी मंदिर पर भी दीपदान का आयोजन किया गया। यहां मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, मंदिर की पूर्व दिशा में स्थित प्राचीन पंच प्रयाग तीर्थ पर दीपदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें