फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में शुभम व पारुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन भगवत शरण डिग्री कॉलेज धर्मापुर में किया गया। इसमें नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का दमदार तरीके से प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ में शुभम व पारुल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वित्त व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा आनंद विक्रम सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग जूनियर में कंपोजिट विद्यालय टेढ़वा के शुभम व बालिका वर्ग में पारुल कंपोजिट विद्यालय लकड़ियामऊ प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तेलियानी के शशांक शेखर व आरती कंपोजिट विद्यालय बढै़या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
1100 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय अरखापुर के शैलेंद्र व उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया पनाहनगर की रुचि प्रथम स्थान पर रहीं। 100 मीटर में उपेंद्र प्राथमिक विद्यालय गौरिया पनाह प्रथम रहे। नगर लेखन प्रतियोगिता में पलक यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठौली प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर रामगोपाल अवस्थी, रवींद्र दीक्षित, रणविजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें