फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हनुमानगढ़ी में 16 से होगी श्रीमद्भागवत महापुराण अमृत वर्षा

Mon, 09 Feb 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। हनुमानगढ़ी कथा परिसर में 16 से 22 फरवरी तक कथाव्यास इंद्रेश जी महाराज की ओर से श्रीमद्भागवत महापुराण पर सत्संग किया जाएगा। सात दिवसीय इस आयोजन में 1108 आचार्यों द्वारा श्रीमद्भागवत का मूल पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन

विशाल श्रीविष्णु महायज्ञ भी होगा, जिसमें 1.51 करोड़ आहुतियां प्रदान की जाएंगी। इस महायज्ञ के प्रमुख संकल्पी व हनुमानगढ़ी के बड़े महंत बजरंग दास ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन सनातन धर्म की रक्षा और मानव जाति के कल्याण के लिए किया रहा है।
उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक विष्णु महायज्ञ होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन रात में आठ बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध भजन गायक नंदू द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें