फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद्य दुकानों के निरीक्षण के लिए आईडी दिखाना जरूरी

Fri, 19 Jun 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के लिए अब राजकीय अधिकारियाें व कर्मचारियों को विभागीय पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर व्यापारियों के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए नई व्यवस्था को लागू किया गया है। एफएसडीए अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विभागीय पहचान पत्र दिखाकर ही खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण व प्रवर्तन कार्यवाही की जा सकेगी। इसके लिए सभी को पहचान पत्र जारी किया गया है। निरीक्षण के लिए प्रतिष्ठान पर पहुंचने वाले खाद्य सुरक्षा अधिकारी से दुकानदार आईडी दिखाने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी परीक्षण कराने के बाद ही डालें खाद : मिश्रिख। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम परसोली के पंचायत भवन में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुमन मौर्य ने की। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें