फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तिलक समारोह में चली गोली, दूल्हे का चचेरा भाई जख्मी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल किशोर। - फोटो : गोली लगने से घायल किशोर।
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। इलाके के सुजौलापुर मजरा हैदरपुर में तिलक समारोह के दौरान रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। जांघ में गोली लगने से दूल्हे का चचेरा भाई जख्मी हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसेवक के पुत्र का तिलक समारोह घर पर था। ग्रामीणों के अनुसार समारोह स्थल पर दो लोग आपस में तमंचे खींच रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली रामसेवक के भतीजे कृष्णा उर्फ हिमांशू (12) की जांघ में लगी। परिजनों ने घायल किशोर को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में किशोर की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि गोली किन हालातों में चली है, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें