सीतापुर। डीएम ने साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन तय कर दिए हैं। नए साल से इसे लागू किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सीतापुर के नए शहर में रविवार व पुराने शहर में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसी प्रकार अन्य स्थानों के दिन तय किए गए हैं। दुकानदारों को इसका पालन करना है।
डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 8 एवं नियमावली के नियम 6 एवं 7 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2021 के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सीतापुर नगर पालिका परिषद एवं नए शहर में रविवार व सीतापुर नगर पालिका परिषद के पुराने सीतापुर क्षेत्र में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई है। नगर पालिका परिषद बिसवां में मंगलवार, महमूदाबाद में शुक्रवार, लहरपुर में शनिवार, खैराबाद में बुधवार तथा मिश्रिख नैमिषारण्य में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
टाउन एरिया क्षेत्र सिधौली में रविवार, पैतेपुर में मंगलवार को, तंबौर में सोमवार को, महोली में शनिवार को, हरगांव में मंगलवार को, रामकोट में गुरुवार को, जलालपुर में बुधवार को, मछरेहटा में शुक्रवार को, संदना में रविवार, चांदपुर में बुधवार को बंदी रहेगी।
इसी तरह सरइया में रविवार, सदरपुर में मंगलवार, कमलापुर में सोमवार, अटरिया में शनिवार, लालपुर में गुरुवार, परसेंडी में रविवार, मानपुर में रविवार, जहांगीराबाद में शुक्रवार व रेउसा में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
डीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी नगरों में नाइयों एवं केश प्रसाधन की दुकानों के लिए मंगलवार साप्ताहिक बंदी का दिन निश्चित किया गया है। उन्होंने सभी को इसका पालन सुनिश्चित किए जाने के आदेश भी दिए हैं।