आग लगने से फर्नीचर, कपड़े, बर्तन व खाद सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची, ऐसे में ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
तालगांव क्षेत्र के मेंहदीपुरवा निवासी श्रवण का सड़क पर ही मकान है। मकान में बनी दुकान में खाद व किराना का व्यवसाय करता है। रात को खाद की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने पर जब तक श्रवण को इसकी जानकारी हुई तब तक आग उसके घर में भी फैल चुकी थी। काफी मुश्किल से लपटों पर काबू पाया गया। सूचना के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची।