फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीएम आवास के लिए शिवरानी बन गईं हरदेई, होगी जांच

Mon, 15 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांडा के मजरा पश्चिम पुरवा निवासी शिवरानी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए हरदेई बन गईं। हरदेई बनकर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास भी आवंटित करा लिया। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं में भी दूसरा कार्ड लगा कर फायदा उठाने का प्रयास किया। गांव के ही एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को सोमवार को एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पश्चिम पुरवा निवासी रामप्रसाद ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव की शिवरानी ने निजी हित के लिए तीन-तीन आधार कार्ड बनवा रखे हैं। सभी आधार कार्डों का नंबर 924212072922 एक ही है। शिवरानी ने एक आधार कार्ड पर तो अपने पति का भी नाम बदलवा कर प्रधानमंत्री आवास व पट्टे की जमीन का लाभ सरकार से ले लिया है। शिवरानी ने फूलमती पत्नी सरजू बनकर पट्टे की जमीन व व हरदेई पत्नी हरद्वारी बनकर प्रधानमंत्री आवास लिया है। रामप्रसाद का आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में तत्कालीन राजस्व विभाग के कर्मचारी और बैंक कर्मी भी शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें