शिवपुरी गांव में 35 परिवारों ने विद्युत कनेक्शन ले रखा है। गांव के फदाली कहते हैं कि छह माह पूर्व इस गांव के बाहर लगा ट्रांसफार्मर किन्हीं कारणों से फुंक गया था। ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए क्षेत्र के जेई से संपर्क किया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
फिरोज कहते हैं कि उनके घर लगे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। रिजवान कहते हैं कि इस गांव में करीब 300 परिवार रहते हैं। गांव में 35 कनेक्शन हैं। नसरुद्दीन कहते हैं कि घर में लगा पंखा व बल्ब शोपीस बनकर रह गए हैं। रात के समय गांव अंधेरे में डूबा रहता है।
शिवपुरी गांव में छह माह से ट्रांसफार्मर फुंका है, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ट्रांसफार्मर फुंका है तो जल्द ही उसे बदलकर गांव में विद्युत व्यवस्था को बहाल किया जाएगा।-पूरन सिंह, जेई