इसके लिए ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता में पांच खेल होंगे। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक व माध्यमिक स्तर के स्कूलों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान योजना चलाई जा रही है। 15 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ब्लॉकवार प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं में पूर्व माध्यमिक व माध्यमिक स्तर के कॉलेजों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए प्रतिभागी को अपने प्रधानाचार्य के माध्यम से खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा।
उसके बाद सूची जिला युवा कल्याण विभाग को सौंप दी जाएगी। इस छात्र संख्या के आधार पर ही प्रतिभागी को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी सीके सिंह ने बेसिक शिक्षाधिकारी व डीआईओएस को पत्र जारी किया है। जिसके जरिए योजना के तहत प्रतियोगिता में नौनिहालों का प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया है।
राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत सभी ब्लॉकों पर पांच खेल खिलाए जाएंगे। जिसमें एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती, वॉलीबाल व फुटबाल शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपना हुनर दिखा सकेंगे।