सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज जब हम नैमिष धाम पर आए हैं तब बीजेपी कहेगी सॉफ्ट हिंदुत्व है। यहीं से अगर हम निकल कर शाहजहांपुर, बरेली, सहारनपुर या फिर मुजफ्फरनगर निकल जाएं तब भाजपाई कहेंगे कि हम अल्पसंख्यकों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लोग सेकुलर लोग हैं। प्रशिक्षण शिविर में शिवपाल यादव ने लगभग 38 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिविर में अपने कार्यकर्ताओं को 2024 में संगठन मजबूत करके बीजेपी को यूपी से हटाने का तरीका सिखाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा के पास भी बहुत नेता है। बीजेपी को सपा ने कई बार हराया है।
मां ललिता देवी समेत प्रमुख स्थलों पर टेका माथा
नैमिष पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मां ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व विधायक रामपाल यादव आदि मौजूद थे।