फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिवाक्षी और तासवी ने लहराया परचम

Fri, 01 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) के 10वीं व 12वीं के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। रीजेंसी पब्लिक स्कूल की तासवी दिलवानी ने 98 फीसद अंक अर्जित करके जिले में टॉप किया।
विज्ञापन





10वीं में इसी कॉलेज की शिवाक्षी जायसवाल 98 फीसद अंकों के साथ टॉपर बनीं। दोनों टॉपर एक ही कॉलेज की होने के साथ ही बालिकाओं ने ही जिले में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।





10वीं व 12वीं के नतीजे बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घोषित किए जाने की जानकारी विद्यार्थियों को सुबह ही हो गई थी। इससे उनमें परीक्षा परिणाम जानने को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी। बार-बार मोबाइल पर सर्च करके रिजल्ट की अपडेट लेते रहे। घड़ी की सुई जैसे ही 11 बजे पर पहुंची, सभी की धड़कनें बढ़ गई।
विज्ञापन






ऑनलाइन रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखा तो मानो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। सबसे पहले अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। सोशल मीडिया पर भी रिजल्ट शेयर किया तो तमाम लोगों ने सफलता की बधाई दी।



इस बोर्ड से जिले में चार विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें रीजेंसी पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज, डॉन बॉक्सो महमूदाबाद व सीनियर रेडियंट एकेडमी मिश्रिख शामिल है। इन सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा। टॉप फाइव में रीजेंसी पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें