फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने किया पथराव

Thu, 27 Jul 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन रद होने से नाराज शिक्षामित्र गुरुवार को उग्र हो गए। नाराज प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने शहर के महाराणा प्रताप चौक के निकट लखनऊ-शाहजहांपुर हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार उन्हें हटाया तो आपाधापी में तीन शिक्षामित्र घायल हो गए।
विज्ञापन


इस पर साथी प्रदर्शनकारी बिफर गए और आक्रोशित लोगों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक पथराव हुआ। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया लेकिन प्रदर्शनकारी अपने घायल साथियों को लेकर फिर से हाईवे पर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। हाईवे पर आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर किसी तरह निकाला गया। पथराव में कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। करीब दो घंटे तक आपाधापी की स्थिति रही।

समायोजन रद होने से नाराज जिले भर के शिक्षामित्र गुरुवार सुबह से ही जीआईसी व लोहारबाग पार्क में एकत्र होने लगे थे। करीब 12 बजे लोहारबाग से शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में जीआईसी मैदान पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद डीएम को ज्ञापन देने की बात कही और जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारी कांशीराम कॉलोनी स्थित पार्क पहुंच गए। इसी बीच कुछ शिक्षामित्रों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाने के लिए लाठियां फटकारी तो धक्कामुक्की में धरने पर बैठीं शिक्षामित्र मंजू देवी, अर्चना व नीलम घायल हो गईं। इससे साथी शिक्षामित्र आक्रोशित हो गए और इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में कई महिला शिक्षामित्र भी शामिल रहीं। कई वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। हालांकि पुलिस कार्रवाई से नाराज शिक्षामित्र घायल साथियों को लेकर हाईवे पर दोबारा धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें