फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय शेखपुर की टीम विजेता

Fri, 06 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दौड़ और कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय शेखपुर की टीम ने बाजी मारी, जबकि देवरिया की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय सेमरा के मानसिंह प्रथम, खुरवल के सैफ द्वितीय और रजपारापुर के कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बनबीरपुर की राहिबा ने पहला, बघाइन की मारिया ने दूसरा और सेमरा की शिफा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर बालक वर्ग में हाजीपुर के सौमित चौधरी प्रथम, पैगंबरपुर के रहमान अली द्वितीय और सेमरा के विनय तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी, मारिया और शिफा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सैफ प्रथम, शुभम द्वितीय और रेहान तृतीय रहे। बालिका वर्ग में असरा प्रथम, शिवानी द्वितीय और फलक तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से निहाल प्रथम, आकिब द्वितीय और समर पटेल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंजली प्रथम, पारुल द्वितीय और नाजिया तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शुभम प्रथम, आशीष द्वितीय और अर्जुन तृतीय तथा बालिका वर्ग में विनीता प्रथम, रिया द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम हैं। इससे पहले विधायक आशा मौर्या, सीओ कपूर कुमार, सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी, सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के कोऑर्डिनेटर अनिल वर्मा और बीईओ उदय मणि पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें