फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लेनदेन के विवाद में चले धारदार हथियार व लाठी-डंडे, चार घायल

Fri, 02 Jan 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के सरैया माफी गांव में दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी फैसल ने बताया कि मामूली बात पर उनका गांव के ही कलीम, शानू, फरीद, गुड़ानी, भूरे और अलाउद्दीन से विवाद हो गया। विपक्षी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर के अंदर घुस आए। सभी उनको पीटने लगे। उन्हें बचाने आए दानिश और बुशरा पर भी हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में तीनों के सिर फट गए। पीड़ित मौके पर बेहोश हो गया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग बचाने आए तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल फैसल, बुशरा और दानिश और भूरे को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां सभी का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। फैसल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यदि दूसरा पक्ष भी तहरीर देगा तो उनकी भी एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो हुआ वायरल
पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग छत पर हाथ में ईंट लिए भी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार फैसल और भूरे के बीच मजदूरी के पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें