सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध शुक्रवार को पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। लखनऊ मार्ग पर चेकिंग के दौरान सात वाहनों को सीज किया।
नियमों के उल्लंघन में करीब 6.68 लाख का जुर्माना वसूला गया। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव व एआरटीओ माला वाजपेयी ने अपनी टीम के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान सात ट्रकों को सीज कर दिया। इन पर गिट्टी, मोरंग लदी थी।