फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली/तंबौर (सीतापुर)। सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

महोली इलाके के करौदिया निवासी दुर्गेश की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका किसी काम से कस्बे को आई थी, इसी दौरान वैन चालक ने कस्बे के मिलगेट के पास टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
इलाके के बसारा निवासी, शिवम (18), रामलाल (50), परसेहरा निवासी विकास वर्मा (20) एक ही बाइक पर सवार होकर हाईवे पर चड़रा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान जलालपुर मोड़ के पास बाइक बेकाबू होकर वाहन में जा घुसी, इससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबौर इलाके में लहरपुर तंबौर मार्ग पर लालपुर मतुआ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रेउसा निवासी पूजा (30) तीन माह की दुधमुंही बच्ची सृष्टि, सोनू (20) जख्मी हो गए। बताया जाता है कि ये लोग बाइक से दवा लेने तंबौर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें