सीतापुर। भवानीपुर फीडर की आपूर्ति रविवार को करीब सात घंटे गुल रही। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन ने काफी मशक्कत कर आपूर्ति को बहाल कराई। दोपहर 11.30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
भवानीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार सुबह करीब चार बजे के बाद अचानक ठप हो गई। करीब दो घंटे तक आपूर्ति नहीं आई तो लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। अधिकारियों ने पेट्रोलिंग करवाकर फॉल्ट को दुरुस्त किया।
इस फॉल्ट की वजह से खूबपुर, विकासनगर, श्रीनगर, पुराना सीतापुर, विश्राम नगर, चुंगी चौकी, लोनियनपुरवा सहित 25 से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति गुल रही। पावर कॉर्पोरेशन ने सुबह 11 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अपनी दिनचर्या के कामकाज निपटाएं। इससे शहर की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई।
ठप रहा कारोबार
भवानीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति गुल होने से सबसे अधिक असर कारोबारियों पर पड़ा। सुबह कारोबारियों ने जब दुकान खोली तो वह बिजली आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक आपूर्ति न होने से उनका काम ठप रहा। इससे व्यापारी खाली बैठे रहे। कारोबार प्रभावित रहा। आटा चक्की चलाने वाले मोहित ने बताया कि बिजली न आने से लेबर चार्ज तो देना ही पड़ा। काम का ढेर लग गया। इससे लोगों को डिलीवरी देने में देरी आएगी।