सिधौली (सीतापुर)। पराली जलाने पर उपजिलाधिकारी ने किसानों पर जुर्माना लगाया है। मानपारा गांव में किसान गुरुचरन पर एसडीएम ने 2500 रुपये का जुर्माना लगाया। बैकुंठपुर में किसान रामनरेश पर पांच हजार, ज्योतिशाह आलमपुर के किसान सलीम व समीर पर 2500-2500 रुपये व सुधीर मिश्र पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
ललवा गांव के किसान शिवलाल व शत्रोहन पर 2500-2500 रुपये जुर्माना लगाया गया। एसडीएम राखी वर्मा ने बताया कि पराली जलाना प्रतिबंधित है। किसान पराली जलाएंगे तो जुर्माना लगाया जाएगा।