फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से निपटाएं जमीन विवाद के मामले : डीएम

विज्ञापन
फोटो-03 पिसावां में थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद डीएम-एसपी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद शनिवार को पहली बार जिले के थानों में समाधान दिवस आयोजित किए गए। डीएम और एसपी ने पिसावां, महोली पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनकर जल्द निस्तारण के मातहतों को आदेश दिए। पिसावां में समाधान दिवस रजिस्टर को देखकर एसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को पहले दिन 132 शिकायतें आईं। इसमें 49 ही निपट सकीं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। डीएम व एसपी ने शिकायतों के निस्तारण के आदेश जिम्मेदारों को दिए हैं। शनिवार को पिसावां थाने पहुंचे डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उनके सामने थाना क्षेत्र के सेजखुर्द निवासी चंद्रकुमार, ससुरदीपुर निवासी रामसरन ने जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने राजस्व व पुलिस को निर्देश दिया कि गांवों की सभी सरकारी सम्पत्तियों की सूची रखें।
अगर कहीं किसी सार्वजनिक, सरकारी संपत्ति पर कोई अवैध कब्जा हो तो उसे मुक्त कराया जाए। एसपी आरपी सिंह ने प्रार्थना पत्र, भूमि विवाद समाधान रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों पर नाराजगी जताई। कहा कि राजस्व व पुलिस समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान आपसी समझौते से कराएं। इस मौके पर एसओ कुंवर बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस और राजस्व के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोली संवाद के अनुसार, डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में विधायक शशांक त्रिवेदी भी मौजूद रहे। डीएम विशाल भारद्वाज, कानूनगो व लेखपालों से रूबरू होते हुए बिंदुवार गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। एसपी आरपी सिंह ने सीओ अभिषेक प्रताप अजेय को आदेश दिए कि सभी एसआई के संज्ञान में कुछ गांवों की समस्याओं की जानकारी होती है। उसका निस्तारण समय से मौके पर जाकर कराया जाय। इस दौरान एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर, कोतवाल संजय पांडेय मौजूद रहे।
मामलों के निस्तारण के लिए बनाई गई टीम
कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार हुए समाधान दिवस में 132 शिकायतें आईं। इसमें पुलिस की 15 और राजस्व विभाग की 117 शिकायतें आईं। मौके पर 49 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। 83 मामलों के निस्तारण के लिए टीमें बनाई गई हैं। डीएम और एसपी ने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें