फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फर्जी टीईटी व डीएलएड का अंकपत्र लगाकर पाई नौकरी, सात शिक्षकों की सेवा समाप्त; एफआईआर के आदेश

Thu, 23 Jul 2026 02:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में फर्जी टीईटी व डीएलएड का अंकपत्र लगाकर नौकरी हासिल करने वाले सात शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। साथ ही सभी पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सात शिक्षक बर्खास्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जांच में टीईटी व डीएलएड (डीएड) के फर्जी अंकपत्र पाए जाने पर सात सहायक अध्यापकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराकर उसकी प्रति बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बीएसए के आदेश के अनुसार, खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में तैनात सहायक अध्यापक कुसुमलता, लहरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर के मनीष सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के भूपेंद्र कुमार के टीईटी अंकपत्र फर्जी पाए गए।

इनके अंकपत्र पाए गए फर्जी

महोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसारा की सहायक अध्यापक पूजा और प्राथमिक विद्यालय महुआकोला के विवेक कुमार के टीईटी एवं डीएलएड अंकपत्र जांच में फर्जी मिले। वहीं सकरन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के मुरारी लाल रावत तथा प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के जय नारायण सिंह के टीईटी अंकपत्र भी फर्जी पाए गए।

आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी

बीएसए ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आरोपित शिक्षकों के विरुद्ध तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। विभाग की इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति पाने वालों के विरुद्ध आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें