फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोली में संक्रमित प्रवासी के संपर्क में आए 31 का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली में आश्रय स्थल में क्वारंटीन प्रवासी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आए 31 और कामगारों का स्वास्थ्य महकमे ने सैंपल लिया है। अब रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज महोली में क्वारंटीन प्रवासी मंगलवार रात कोरोना संक्रमित पाया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्रमिक को एल-1 खैराबाद में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को उसके संपर्क में आए 31 और लोगों के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजे हैं। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिन श्रमिकों के सैंपल लिए गए हैं, वे पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे।
इंस्पेक्टर महोली राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात संक्रमित मिला प्रवासी महोली इलाके के ही एक गांव का रहने वाला है। उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री के बारे में इंस्पेक्टर ने बताया कि वह हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में रहकर काम करता था। श्रमिकों के साथ वह 22 मई को ट्रेन से गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचा था। इसके बाद 24 मई को लखनऊ से सीतापुर तक बस से, फिर दूसरी बस से महोली आया था। एसीएमओ ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए 31 कामगारों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें