फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर 6 प्रधानों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने जिले छह प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें ब्लॉक खैराबाद की परसेहरा कलां, लहरपुर की नेरिया परसिया, बिसवां की परसेहरा एवं गोधनी सरैंया, रेउसा की बम्भिया तथा पहला की बिरासी के प्रधान शामिल हैं। इन पर कोरोना महामारी के दौरान पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा के समय प्रधानों के दायित्व तय हैं। इसके बारे में निर्देश दिए गए है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से लिए गए फीडबैक में इन प्रधानों की लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन ने प्रवासियों पर नजर रखने के निगरानी समिति का गठन करने निर्देश दिए थे तथा उनके आश्रय स्थल पर समुचित संसाधन उपलब्ध कराते हुए निर्देशों का पालन करने को कहा था, जिसमें बाहर से आने वाले ऐसे श्रमिकों-कामगारों को उनके घर में ही क्वारंटीन के निर्देश थे।
प्रधानों को यह भी सुनिश्चित करना था कि क्वारंटीन व्यक्ति घर से बाहर न निकले। अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भ्रमण करें, उनकी नियमित रूप से समीक्षा की जाए कि वह मास्क लगाएं है व बराबर साफ-सफाई का ध्यान रख रहे है। यदि कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो फौरन सीएचसी प्रभारी को अवगत कराएं। अगर क्वारंटीन व्यक्ति निर्देशों का पालन नहीं करते है और इधर-उधर घूमते है तो ग्राम प्रधान संबंधित थानाध्यक्ष को सूचित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानों द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती गई है, जिस पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है। दोषी पाये जाने पर पंचायत राज अधिनियम 1947 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें