गोंडा। जिले के 79 महाविद्यालयों के लिए मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 29 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेंगी। परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 18 मई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को समय से फाॅर्म भरने की सलाह दी है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। जिले में परीक्षा संचालन के लिए एलबीएस महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहीं से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी।
एलबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सख्ती के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। (संवाद)