फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तौल केंद्र पर अफसरों को देख बिचौलिये भागे

Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। धान की तौल बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मंडी का निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही बिचौलिये ट्राॅली सहित केंद्र से भागते नजर आए। एक केंद्र पर गड़बड़ी मिलने पर प्रभारी को फटकार लगाई। मौके पर मौजूद ट्राॅलियों की तौल के लिए टोकन वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह सिसोदिया ने मंडी के क्रय केंद्रों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के दस्तावेज देखकर टोकन वितरित कर ट्राॅलियों पर नंबरिंग कर तौल शुरू कराई। बोरों की समस्या का समाधान किया गया। विद्युत आपूर्ति न होने के चलते जनरेटर की व्यवस्था कराई गई।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि यह सुनिश्चित करें कि वास्तविक किसानों से ही खरीद हो, शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के समय एक किसान द्वारा मौखिक रूप से सेंटर नंबर तीन प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरा धान एक व्यापारी के द्वारा खरीदा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक प्रभारी को फटकार लगाई और कहा कि धान की तौल सिर्फ वास्तविक किसानों से ही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें