फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कृषि सचिव ने किया निरीक्षण, बोले गेहूं खरीद में लाएं तेजी

Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के नवीन गल्ला मंडी में संचालित गेहूूं क्रय केंद्रों का कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को निरीक्षण किया। दस्तावेजों की जांच की। किसानों से बात की। कलेक्ट्रेट सभागार में एजेंसीवार क्रय केंद्र पर खरीद, भुगतान, किसान पंजीयन सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने जिम्मेदारों को गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंद्र विक्रम सिंह ने नवीन गल्ला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। गेहूं खरीद की जानकारी ली। बिक्री संबंधी अभिलेख चेक किए। मंडी में उपस्थित किसानों से बात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने क्रय एजेेंसीवार क्रय केंद्र पर खरीद, भुगतान की स्थिति, किसान पंजीयन सत्यापन आदि की समीक्षा की।
सचिव ने गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम, जिला खरीद अधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उप निदेशक मंडी, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, सभी मंडी सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


13633 क्विंटल खरीदा गया गेहूं
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने उदय प्रताप सिसौदिया ने बताया कि 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई है। सभी क्रय संस्थाओं के 170 क्रय केंद्र खुले हैं। पांच अप्रैल तक 277 किसानों से करीब 13633 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। 263.23 लाख रुपये किसानों को भुगतान पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम की गई है। जिले के 4663 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें