फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसडीएम ने खुली शराब मिलने पर सील की दुकान

Thu, 12 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पिसावां कस्बे में देशी शराब ठेका सील करते आबकारी टीम के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिसावां। कस्बे में मंगलवार देर शाम देसी शराब की दुकान पर प्रशासन और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान खुली शराब की बोतलें व 16 खाली पाउच बरामद किए गए। बरामद शराब के नमूने लेकर दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन



महोली एसडीएम शैलेंद्र गौतम से कई लोगों ने पिसावां की देसी शराब की दुकान पर शराब के पाउच खोलकर बोतलों में भरने और उसमें पानी मिलाकर बेचे जाने की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आबकारी विभाग के साथ मंगलवार देर शाम दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान के अंदर बोतलों में खुली शराब मिलने पर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह और तहसीलदार अंकुर यादव ने जांच की तो दुकान के अंदर शराब के 16 खाली पाउच और बोतलों में भरी खुली शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग की टीम ने दुकान को सील कर दिया। बरामद शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। दुकान लाइसेंसधारक किसलय अवस्थी के नाम पर संचालित बताई गई। सेल्समैन अभिनव कुमार ने बताया कि कुछ शराब के पाउच गल गए थे, इसलिए उन्हें खोलकर बोतलों में भर दिया गया। आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शराब की जांच कराई जा रही है। पानी मिलाकर शराब बेचने की शिकायत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें