श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन
सुबह 10:00 बजे : कसमंडा के ग्राम नवागांव स्थित बाबा लालदास आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन का आयोजन होगा।
शिविर
सुबह 10:00 बजे : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार परिसर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) कार्य शिविर लगाकर किया जाएगा।
कृषि विज्ञान केंद्र करेगा जागरूक
सुबह 10:00 बजे : कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को जागरूक किया जाएगा।
चेकिंग अभियान
सुबह 11.00 बजे : यातायात माह के तहत पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लालबाग स्थित मुख्य बाजार में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
कलश यात्रा
सुबह 11:00 बजे: इमलिया सुल्तानपुर में श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन तहत पहले दिन निकाली जाएगी कलश यात्रा ।
कीर्तन
शाम 05:30 बजे: सरायन नदी तट स्थित श्री सांई मंदिर में साप्ताहिक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
दीपोत्सव
शाम 06:00 बजे: पिसावां के नर्मदेश्वरनगर मुल्लाभीरी शिवमंदिर पर भव्य दीपोत्सव और भजन संध्या का आयोजन होगा।