हरगांव। आदर्श नगर पंचायत हरगांव के मुख्य चौराहे पर शनिवार को एसडीएम सदर धामिनी एस दास ने अतिक्रमण हटवाया। मुख्य चौराहे पर विकास खंड हरगांव कार्यालय के सामने लंबे समय से दुकानदारों व अन्य लोगों ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे यातायात भी बाधित हो रहा था।
वहीं, आम जनता को भीड़ का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत प्रशासन ने कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम के नेतृत्व में नगर पंचायत हरगांव के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चौराहे से लहरपुर मार्ग व दतेली मार्ग पर भी जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान नगर पंचायत हरगांव के ईओ श्रीश मिश्र ने अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे जेसीबी के माध्यम से अवैध ढांचे, ठेले और अन्य अतिक्रमण हटाए गए।
एसडीएम सदर ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान विनोद कुमार, सुशील कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार व अन्य मौजूद रहे।