फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव ने बंद कराया खड़ंजा निर्माण

Sun, 11 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। करीब 15 साल पहले सकरन में मुख्य मार्ग से गंगा प्रसाद शुक्ला के मकान तक जिला पंचायत निधि से आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग जर्जर व गड्ढा युक्त हो गया था, जिसकी वजह से बारिश में मार्ग पर कीचड़ व जलभराव हो जाता था। इस पर खड़ंजा लगवाया जा रहा था।
विज्ञापन

निर्माण में धांधली की शिकायत विजय मिश्रा, छोटेलाल आदि ने खंड विकास अधिकारी से की थी। बीडीओ श्रीश कुमार गुप्ता ने सचिव अजीत यादव से इसकी जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर सचिव द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया। बीडीओ श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें