फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एंबुलेंस को डीजल न देने की शिकायत पर पहुंची एसडीएम, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 29 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/कुंवरगड्डी। अटरिया के कुंवरपुर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप का शनिवार को उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने निरीक्षण किया। इस पंप का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एंबुलेंस को डीजल न देने पर हंगामे की बात पता चली थी। एसडीएम ने पंप संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एसडीएम राखी वर्मा व पूर्ति निरीक्षक केके सिंह ने शनिवार को पंप का निरीक्षण किया। पूर्ति निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि एंबुलेंस को डीजल न देने की बात पर मैनेजर ने बताया कि उस समय भीड़ अधिक थी, एंबुलेंस वहां तक पहुंच नहीं पा रही थी। दूसरी एंबुलेंस मंगवाकर मरीज को भिजवाया गया था। उप जिलाधिकारी राखी वर्मा ने बताया कि जिले में पेट्रोल डीजल पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें