फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसडीएम ने अवैध बालू खनन पकड़ा, ट्राॅली सीज

Tue, 29 Oct 2024 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया में मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने अवैध बालू खनन पकड़ा। इस काम में लगी बालू लदी एक ट्राॅली को उन्हाेंने सीज कर दिया। गोधना गांव निवासी सलीम बीते कई दिनों से अवैध बालू खनन कर रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर उपजिलाधिकारी सिधौली अनिल रस्तोगी ने मनवां चौकी क्षेत्र में बालू लदी ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक से पूछताछ की तो कोई उचित जवाब नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर अटरिया थाने में खड़ा करा दिया। उपजिलाधिकारी अनिल रस्तोगी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिली थी। एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ कर सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें