फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गहरे कुएं में गिरी गाय, दमकल ने निकाला

Tue, 29 Oct 2024 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक गोवंश गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

नवीनगर निवासी अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि उनके आवास के बाहर बने एक कुएं में मंगलवार को एक गोवंश अचानक गिर गया। गोवंश के कुएं में गिरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट के अशोक कुमार, राजकुमार व शिवम कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों संग रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोवंश को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें