फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारे ने फिर लगाई छलांग 42 पर पहुंचा

Wed, 01 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तपिश से बेहाल लोगों ने धूप से बचने का किया जतन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पल-पल बदलता मौसम का मिजाज जी का जंजाल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सुकून दे रहे मौसम में बुधवार को तलखी दिखी। पारे ने फिर छलांग लगाई और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर जा पहुंचा। आसमान से बरसती आग चुभती रही।
विज्ञापन


चिपचिपी गर्मी ने लोगों को पूरी तरह से बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़ने पर ही पुरवाई हवा का जोर बनेगा। हालांकि अगले 24 घंटाें तक बारिश के आसार नहीं हैं। 

बुधवार को दिन की शुरुआत तेज धूप से हुई। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश मुसीबत बनने लगी। दोपहर होते-होते भीषण गर्मी के साथ करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा ने हर किसी को बेहाल कर दिया। मंगलवार के मुकाबले में उछाल दिखा।
विज्ञापन


मौसम के तीखे तेवरों की वजह से बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सांझ ढलने पर तपिश से राहत जरूर मिली, पर उमस ने बेहाल कर दिया। चिपचिपी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि गुरुवार को भी तपिश कम नहीं होगी। फिलहाल अभी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें