फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं ने झुलसाया बदन, 40 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 23 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज मंगलवार को तल्ख रहा। पारा एक डिग्री उछलकर 40 डिग्री पर पहुंच गया। तपिश व उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। तेज रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं बदन झुलसाती रहीं। दोपहर के वक्त शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखा। प्रचंड गर्मी के चलते शिकंजी, आम का पना, बर्फ, आइसक्रीम विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले रही।
विज्ञापन

 मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप असहनीय हो गई। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं बदन झुलसाने लगीं। दिन चढ़ने के साथ तपिश में भी इजाफा होता गया। दोपहर में धूप के तेवर देख लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिसके चलते शहर की सड़कें व बाजारें सूनी रहीं। बेहद जरूरी काम से जिन्हें बाहर निकलना पड़ा, वह लोग बदन को कपड़े से ढांपने के अलावा तपिश व लू से बचने को तरह-तरह के जतन करते दिखे। भीषण गर्मी की वजह से रह-रहकर हलक सूखता रहा। प्यास बुझाने को लोगों ने ठंडा पानी, आम का पना, शिकंजी, नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक्स व आइसक्रीम का सेवन किया। पेय पदार्थों व आइसक्रीम विक्रेताओं के यहां भीड़ लगी रही। भारी बिक्री से इनकी बल्ले-बल्ले रही। सूरज ढलने के बाद लोगों को तपिश से निजात मिली, पर उमस बरकरार रहने से लोग बेहाल रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें