फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, सड़क व पानी की दरकार

Mon, 22 Jun 2015 11:43 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना सीतापुर के मुंशीगंज स्थित जनकपुरी मोहल्लावासियों ने बिजली, सड़क व पानी की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी व नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बरसात से पूर्व कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।  
विज्ञापन

मोहल्लावासियों का कहना है कि दयाल आश्रम रेलवे क्रासिंग के निकट के मोहल्ला को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता कच्चा है। इससे बारिश के दिनों में इस रास्ते में पानी भर जाता है।
 सड़क तक पहुंचने के लिए आधे पानी में घुसकर निकलना पड़ता है। बच्चे गिरने के भय से स्कूल जाने से भी कतराते है। इस रास्ते पर कुछ वर्ष पूर्व खड़ंजा लगवाया गया था, जिसे अधूरा छोड़ दिया गया है। मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है और न ही बिजली के लिए खंभे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने चंदा लगाकर जो विद्युतीकरण कराया था, वह भी अधूरा है। भारत परिषद ने भी मोहल्लावासियों के समर्थन में डीएम को ज्ञापन दिया। लोगों ने इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर रत्नेश द्विवेदी, विनोद कुमार मिश्रा, धीरेन्द्र पांडेय, आकाश राय, सतेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें