कमलापुर (सीतापुर) खंड शिक्षाधिकारी ने मंगलवार को क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच की। इसमें कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाए गए। इस पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने अमान्य विद्यालयों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस पर खंड शिक्षाधिकारी कसमंडा पुष्पेंद्र जैन की टीम ने मंगलवार को दर्जनों विद्यालयों में छापेमारी की।
कई स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिले। इन सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल इन स्कूलों का संचालन बंद कर सभी बच्चों का नामांकन दो दिन के अंदर नजदीकी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।