डेढ़ माह के ग्रीष्म अवकाश के बाद आज स्कूल खुलेंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों की चहलकदमी दिखाई देगी। सुबह 8 से एक बजे तक स्कूल में शिक्षण कार्य चलेगा। इसे लेकर बीएसए व डीआईओएस ने शिक्षकों से समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के निर्देश जारी किए है।
शैक्षिक सत्र 2016-17 की एक अप्रैल से शुरुआत हो गई है। अप्रैल में विद्यार्थियों ने अगली कक्षाओं में एडमिशन ले लिया था। 20 मई तक कक्षाएं चली। उसके बाद ग्रीष्मावकाश हो गया था। एक जुलाई को स्कूल खुलने थे, लेकिन अलविदा की नमाज का अवकाश होने के कारण अब शनिवार को स्कूल खुलेंगे।
शनिवार को डेढ़ माह बाद स्कूलों में नौनिहालों की आवाजाही दिखाई देगी। इसे लेकर बीएसए राजेंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से स्कूल पहुंचे। निर्धारित अवधि तक शिक्षण कार्य कराएं। औचक मुआयना किया जाएगा अगर कही पर विद्यालय बंद मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।